फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Magisterial inquiry into the vehicle accident continues, evidence can be given till 30th

Almora News: वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच जारी, 30 तक दे सकते हैं साक्ष्य

Mon, 19 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry into the vehicle accident continues, evidence can be given till 30th
अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील के अंतर्गत कफलानी मोड़ पर हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उप जिला मजिस्ट्रेट द्वाराहाट सुनील कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटना के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति जानकारी रखता हो और लिखित या मौखिक रूप से साक्ष्य देना चाहता है तो वह 30 जनवरी तक अथवा इससे पूर्व किसी भी कार्य दिवस पर उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वाराहाट में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। बता दें कि छह दिसंबर 2025 को तहसील द्वाराहाट अंतर्गत वाहन संख्या यूके-01टीए1046 करीब एक बजे द्वाराहाट से नौबाड़ा को जाते समय अनियंत्रित होकर कफलानी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में मौत हो जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed