{"_id":"a034428e3c4917f718e387d2e54b469c","slug":"lucknow-left-the-company-to-join-the-team-of-krc-boes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वाइज कंपनी में भर्ती के लिए केआरसी की टीम लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वाइज कंपनी में भर्ती के लिए केआरसी की टीम लखनऊ रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र ने ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी में नौजवानों की भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुमाऊं में यह प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होनी है, जबकि 26 और 27 को उत्तर प्रदेश लखनऊ के बहादुर शाह मार्ग कैंट एरिया में, तीन से चार मार्च तक हरियाणा के पीजी कालेज नारनोल मैदान में, जबकि आठ से नौ मार्च के बीच यह प्रक्रिया इंदिरा गांधी स्टेडियम अलवर राजस्थान में होगी।
विज्ञापन
लखनऊ, हरियाणा और राजस्थान में यह भर्ती सभी जिलों के लिए आयोजित की गई है। भर्ती के लिए मुक्केबाजी और ताइक्वांड़ो की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले युवाओं को शामिल किया जाना है, उम्र की सीमा 11 से 15 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
छह पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, सत्यापित शैक्षिक प्रमाण पत्र और खेलों से संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाने जरूरी हैं। केंद्र के जीएसओ-1 ले. कर्नल जी राम मोहन ने बताया कि लखनऊ में भर्ती के लिए टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन