{"_id":"6a971e5133958538b70e5497","slug":"staff-sensitized-regarding-cpr-and-palliative-care-almora-news-c-232-1-alm1015-148082-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीपीआर और पैलिएटिव केयर के संबंध में कर्मचारियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीपीआर और पैलिएटिव केयर के संबंध में कर्मचारियों को किया जागरूक
Wed, 02 Sep 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विवेकानंद संस्थान के कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते चिकित्सकों की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रक्षेत्र हवालबाग स्थित बोशी सेन सभागार में कार्डियोपल्मोनरी रिसुसिटेशन (सीपीआर) और पैलिएटिव केयर जागरूकता को लेकर विशेष सामुदायिक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, अल्मोड़ा की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने वाली तकनीकों की जानकारी दी गई।
अल्मोड़ा के निश्चेतना विभाग की प्राध्यापक एवं अध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलारिया के नेतृत्व में चिकित्सकों और तकनीकी विशेषज्ञों के दल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आपात स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों, सीपीआर की उपयोगिता और पैलिएटिव केयर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। सैद्धांतिक जानकारी के बाद कर्मचारियों को सीपीआर की व्यावहारिक ट्रेनिंग भी दी गई। चिकित्सकों के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने स्वयं सीपीआर देने का अभ्यास किया और सही तकनीक को समझा। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने कहा कि प्रशिक्षण से कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की सैद्धांतिक जानकारी के साथ आत्मविश्वास भी मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण संस्थान के प्रत्येक कर्मचारी के लिए उपयोगी और लाभकारी साबित होंगे। विशेषज्ञ दल में डॉ. कौशल पांडे, डॉ. कर्णजोत कौर, डॉ. अनुराधा, डॉ. जैद और ओटी तकनीशियन सोनू अधिकारी शामिल रहे।