{"_id":"6a9726133f244b0cc002268f","slug":"link-roads-retaining-wall-collapses-suddenly-chaos-ensues-almora-news-c-232-1-alm1002-148078-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भरभरा कर गिरी लिंक रोड की सुरक्षा दीवार, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भरभरा कर गिरी लिंक रोड की सुरक्षा दीवार, मची अफरातफरी
Wed, 02 Sep 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। माल रोड से अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच को जोड़ने वाली लिंक रोड की दीवार के अचानक ध्वस्त होने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।
जिले में सोमवार की शाम से हो रही लगातार बारिश के चलते मंगलवार की दोपहर एनएच के पास लिंक सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई। सुरक्षा दीवार के गिरने से सड़क पर गहरी दरारें पड़ गईं हैं जिससे आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। साथ ही सड़क के ठीक ऊपर बने सात से अधिक घरों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सड़क की दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त है।
पूर्व में भी सड़क की ऊपरी स्थान पर भूस्खलन हो चुका है। इससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। इस सड़क से बागेश्वर, गरुड़, कौसानी, थल, सेराघाट सहित नगर के लोग टैक्सी से हल्द्वानी समेत अन्य शहरों को पहुंचते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से यात्री अब खतरे के बीच सफर करने को मजबूर हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षिता गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के सुधारीकरण का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा गया था जिसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। कहा कि बारिश थमते ही सुड़क की सुरक्षा दीवार को ठीक कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
एनएच पर भी हादसों का बढ़ रहा खतरा
अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिंक रोड के पास बना गहरा गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते गड्ढे में पानी भरने से इसका आकार भी बढ़ता जा रहा है। इससे सड़क की सुरक्षा दीवार के ढहने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है।
हालांकि विभाग ने गड्ढे पर मिट्टी और पत्थर भर कर खानापूर्ति कर दी है लेकिन निकासी नाली के अभाव में सड़क का पानी सीधा गड्ढे में समा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही के दौरान वाहन चालकों और यात्रियों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रात के समय आवाजाही के दौरान खतरा और भी बढ़ गया है। एनएच अल्मोड़ा के एई अजय शास्त्री ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे को पत्थर और मिट्टी से भरा गया था। अब जल्द इसे भरने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विशालकाय चीड़ का पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात
भैंसियाछाना ब्लॉक स्थित धनियान सड़क पर अचानक चीड़ का विशालकाय पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इससे सड़के के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर यातायात सुचारू किया। इसके बाद सड़क पर फंसे यात्रियों को राहत पहुंची। मंगलवार की दोपहर 12:45 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली थी कि ग्राम धनियान में सड़क पर पेड़ गिरा गया है। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। ऐसे कई शिक्षक भी और पर्यटक घंटों पेड़ हटने का इंतजार करते रहे। सीएफओ नरेंद सिंह कुंवर ने बताया कि फायर सर्विस टीम ने मौके पर पहुंचकर वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे सड़क से हटाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।