फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   LPG Cilynder Rate Hike

Almora News: होली से पहले जनता को लगाया महंगाई का गुलाल

Wed, 01 Mar 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
LPG Cilynder Rate Hike
अल्मोड़ा। होली से पहले आम जनता को महंगाई का गुलाल लगाया गया है। आठ माह बाद सिलिंडरों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। अल्मोड़ा और बागेश्वर में घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ है। इसी तरह अल्मोड़ा में व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में 350.50 रुपये और बागेश्वर में 350 रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जुलाई के बाद से रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए थे जिससे लोगों को महंगाई के इस दौर में राहत मिली थी। अल्मोड़ा में अब तक घरेलू गैस सिलिंडर 1050.50 रुपये में रीफिल हो रहा था लेकिन अब लोगों को इसके लिए 1140.50 रुपये देने होंगे जिससे उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेेगा। इसी तरह बागेश्वर में अब घरेलू गैस सिलिंडर 1140.50 रुपये में रीफिल होगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमत में 350.50 रुपये की वृद्धि की गई है। पूर्व में 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 1853 रुपये में रीफिल हो रहा था। अब उपभोक्ताओं को इसके लिए 2203.50 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं बागेश्वर में व्यावसायिक सिलिंडर 350 रुपये महंगा होकर 2201.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब पांच किलो के सिलिंडर के दाम 18 रुपये बढ़े हैं जबकि यह सिलिंडर पूर्व में 401.50 रुपये में रीफिल हो रहा था। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वे पहले से ही खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से परेशान हैं। अब रसोई गैस की कीमत बढ़ने से उनका बजट और गड़बड़ा जाएगा। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। हर वस्तु के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

बोलीं गृहणियां
लंबे समय से रसोई गैस के दाम स्थिर रहने से राहत थी लेकिन अब त्योहारी सीजन में सिलिंडर के दाम बढ़ाने से बजट गड़बड़ा जाएगा। सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। - गीतांजलि भोज, जाखनदेवी।

पहले ही घरेलू सामान महंगा होने से बजट गड़बड़ाया है। ऐसे में रसोई गैस की कीमत बढ़ने से परेशानी होगी। कब हमें महंगाई से छुटकारा मिलेगा और कब अच्छे दिन आएंगे। - राधा मेहरा, धौलछीना।

सरकार ने फिर से रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता की परेशानी बढ़ा दी है। सरकार को महंगाई कम करनी चाहिए ताकि आम आदमी दो वक्त की रोटी आसानी से खा सके लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। - गरिमा बिष्ट, धौलछीना।


रसोई गैस महंगी होने से खासी परेशानी होगी। घर का बजट गड़बड़ाएगा। सरकार को महंगाई कम करने के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए लेकिन गैस की कीमत बढ़ाकर उसने हमारी परेशानी में इजाफा किया है। - कमला जोशी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed