फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Livelihood Festival Kicks Off in Almora

अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर धामी ने किया आजीविका महोत्सव का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Livelihood Festival Kicks Off in Almora
अल्‍मोड़ा के मल्ला महल में शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्‍त्रीय संगीत पर एक प्रस्तुत?
अल्मोड़ा। सीएम ने अल्मोड़ा के हवालबाग में 289 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कहा सरकार प्रदेश के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के विकास को और अधिक गति मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हवालबाग में आजीविका महोत्सव का शुभारंभ किया। वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सीएम धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होेंने कहा इस बार महोत्सव में 20 करोड़ का ऋण बांटकर बढ़ी संख्या में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने महोत्सव में शामिल सभी उद्यमियों का स्वागत किया। वहां उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक सल्ट महेश जीना, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह माहरा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल, पूर्व विधायक महेश नेगी, डीएम वंदना, सीडीओ अंशुल सिंह, एसएसपी प्रदीप कुमार राय सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

धारानौला से सिकुड़ा बैंड तक बनेगी टनल
अल्मोड़ा। नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए धारानौला से सिकुड़ा बैंड तक टनल का निर्माण होगा। सीएम धामी ने कहा ऐतिहासिक नगरी में नगर के भीतर वाहनों का खासा दबाव है। इससे निजात पाने के लिए अल्मोड़ा-भवाली-हल्द्वानी हाईवे पर धारानौला से सिकुड़ा बैंड पर टनल निर्माण की जल्द स्वीकृति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी शैली में नजर आएगा पटाल बाजार
अल्मोड़ा। सीएम ने पटाल बाजार को फिर से पुरानी शैली में लाने की बात कही। कहा कि पटाल बाजार की मुख्य पहचान पारंपरिक पटाल थे जिनकी जगह अब टाइल ने ले ली है। कहा इसे फिर से पुरानी शैली में लौटाया जाएगा। इसके लिए धन की व्यवस्था सरकार जल्द करेगी। उन्होंने जिला महिला अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। संवाद
मल्ला महल का म्यूजियम होगा शिफ्ट
अल्मोड़ा। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मल्ला महल के म्यूजियम को शिफ्ट किया जाएगा। इस जगह पर सिटी आडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। शहर के मध्य में आडिटोरियम बनने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यदि मल्ला महल में सिटी आडिटोरियम बन जाएगा तो कार्यक्रमों का आयोजन कराने में नगर के लोगों को सुविधा मिलेगी। संवाद
पर्यटन विभाग ने निकाली साइकिल रैली
अल्मोड़ा। आजीविका महोत्सव के दौरान पर्यटन विभाग की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा से हवालबाग तक 15 किमी तक साइकिल रैली निकाली गई जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों के साइकिलिस्ट ने भाग लिया। सीएम सहित अन्य नेताओं व लोगों ने पर्यटन विभाग के इस प्रयास को जमकर सराहा। संवाद
सीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
अल्मोड़ा। आजीविका महोत्सव के दौरान सीएम ने मुख्य सेवक आपके द्वार के तहत लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियों की भीड़ रही। सीएम ने सभी लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। संवाद
सांस्कृतिक संध्या में उठाया रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद
अल्मोड़ा। सीएम पुष्कर धामी ने देर शाम मल्ला महल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन हमें हमारी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। कहा अल्मोड़ा की संस्कृति को सहेजने के लिए सरकार गंभीरता से काम करेगी। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किए। देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा जिसका आनंद लेने बढ़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे।
कांग्रेस ने कहा, सीएम के लिए तोड़ा गया वन वे प्लान
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने सीएम के आगमन पर यातायात निमयों को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा आम नागरिकों के लिए नगर में रात आठ बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहती है। लेकिन सीएम के काफिले पर यह निमय लागू नहीं किया गया। भाजपा नेताओं ने इस नियम को तोड़कर दिन में ही नगर में वाहन दौड़ाए जबकि आम वाहन चालकों के लिए यहां आवाजाही प्रतिबंधित रही।
अल्मोड़ा के रिंगाल उत्पाद तो मुनस्यारी के दन-कालीन की रही चमक
अल्मोड़ा। हवालबाग में लगे आजीविका महोत्सव में प्रदेशभर के स्थानीय उत्पाद नजर आए। अल्मोड़ा के रिंगाल उत्पाद व मुनस्यारी की राजमा व दन-कालीन महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहे। इन उत्पादों को खरीदने में लोगों ने खासा उत्साह दिखाया।
आजीविका महोत्सव में प्रदेश के लगभग हर जिले से उद्यमी अपने उत्पादों के साथ पहुंचे। उन्होंने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया और उनकी खूबियां सीएम को बताईं। सीएम ने स्टॉलों का निरीक्षण कर उद्यमियों के इस प्रयास को सराहा। लोगों ने इन उत्पादों को खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखाई तो सीएम ने भी इन उत्पादों को खासा पसंद किया। रिंगाल से बने सजावटी सामान की जमकर बिक्री हुई।
अचार, मुरब्बा भी खूब बिका
अल्मोड़ा। आजीविका महोत्सव में विभिन्न महिला समूह अपने उत्पाद अचार व मुरब्बा के साथ पहुंचे जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। नींबू, आंवले के अचार के साथ ही बेल के मुरब्बे की खासी मांग रही। महिला समूहों के सदस्यों ने सीएम को आंवले व बेल के मुरब्बे के साथ नींबू का अचार भी भेंट किया।
दूधिया रोशनी से जगमग हुआ मल्ला महल
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में ऐतिहासिक मल्ला महल लंबे समय बाद आबाद नजर आया। सीएम के आगमन पर यहां आयोजित सांस्कृतिक संध्या को लेकर इसे सजाया गया था। पूरा महल दूधिया रोशनी से जगमगाता रहा।
नगर के बीचोबीच स्थित ऐतिहासिक मल्ला महल में संचालित तहसील को एक वर्ष पूर्व शिफ्ट कर दिया गया था। तब से यह ऐतिहासिक भवन लगभग वीरान पड़ा था। सांस्कृतिक संध्या के आयोजन पर यह फिर से आबाद हुआ है। इस आयोजन को लेकर बीते कई दिनों से यहां सुधारीकरण का कार्य चल रहा था। शनिवार को सीएम पुष्कर धामी ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उनके आगमन पर मल्ला महल को सजाया गया। चारों तरफ लटकी बिजली की झालरों ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया। यह ऐतिहासिक महल रात में दूधिया रोशनी में डूबा नजर आया। संवाद
डीएम से बात कर मल्ला महल में तहसील संचालन पर लेंगे निर्णय: सीएम
अल्मोड़ा। मल्ला महल में तहसील संचालन को लेकर व्यापारियों को सीएम से भी महज आश्वासन ही मिल सका है। व्यापारियों के साथ हुई वार्ता में सीएम ने कहा वे इस संबंध में डीएम से विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके बाद सकारात्मक निर्णय लेंगे। वहीं व्यापारियों ने कहा फिलहाल वे सीएम के निर्णय का इंतजार करेंगे। यदि तहसील को मल्ला महल में संचालित करने का निर्णय नहीं लिया गया तो फिर से उग्र आंदोलन होगा।
शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे सीएम के सामने व्यापारियों ने मल्ला महल में तहसील संचालन का मामला रखा। सीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना लेकिन अंत में उन्हें आश्वासन के अलावा फिलहाल कुछ नहीं मिल सका। सीएम ने कहा वे इस मामले में डीएम से विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके बाद भी वे मल्ला महल में तहसील संचालन पर कोई निर्णय लेंगे जो सकारात्मक होगा।

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा तहसील को मल्ला महल में संचालित करना होगा। यदि इस पर सीएम व डीएम ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे फिर से उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मांग पर धरना जारी रहेगा। व्यापारी लंबे समय से तहसील को पूर्व की तरह मल्ला महल में संचालित करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं।

अल्मोड़ा के हवालबाग आजीविका महोत्सव में स्टॉल का निरीक्षण करते सीएम और अन्य। संवाद

अल्मोड़ा के हवालबाग आजीविका महोत्सव में स्टॉल का निरीक्षण करते सीएम और अन्य। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed