फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Life disrupted due to heavy rains, three roads closed

Almora News: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तीन सड़कें बंद

Sat, 01 Apr 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 01 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to heavy rains, three roads closed
चौबटिया में बारिश से गिरी रास्ते की सुरक्षा दीवार। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में भारी बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। जिला मुख्यालय में 27 और रानीखेत में सबसे अधिक 44 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। मलबा आने से जिले की तीन सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से 4 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। नगर के पटाल बाजार, लाला बाजार सहित अन्य बाजारों में रास्तों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के बाद कंग्यार-कोठिया, ईड़ा-जोरसी और चौबटिया-कुलानखेत सड़कों पर मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को मलबा हटाकर सड़कों पर आवाजाही शुरू कराई गई। बारिश से ठंड भी काफी बढ़ गई है और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि शनिवार को बारिश थमने से लोगों को राहत महसूस हुई लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी बैराज का एक मीटर बढ़ा जलस्तर
अल्मोड़ा। जिले में हुई बारिश से लोग परेशान रहे तो वहीं इससे नदियों और प्राकृतिक जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ा है जो राहत की बात है। जिले की प्रमुख कोसी नदी में बने बैराज का जलस्तर बारिश के बाद एक मीटर बढ़ा है। बीते शुक्रवार को बैराज का जलस्तर 1133.10 मीटर था। वहीं शनिवार को जलस्तर 1134.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में आने वाली गर्मी में नगर के लोगों को पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद जगी है। संवाद

कहां कितनी हुई बारिश
अल्मोड़ा -27.5 मिमी
द्वाराहाट -44.5 मिमी
रानीखेत -44 मिमी
चौखुटिया -27 मिमी
सोमेश्वर -40.0 मिमी
भिकियासैंण -41.0 मिमी
जागेश्वर -27.5 मिमी
ताकुला -33.5 मिमी
शीतलाखेत -25 मिमी
सल्ट -35 मिमी
भैंसियाछाना -22 मिमी
बारिश से पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त, आंगन मलबे से पटा

अल्मोड़ा। भारी बारिश से गोपालधारा-चिनाखान पैदल मार्ग की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई जिससे रास्ता संकरा हो गया है। वहीं दीवार का मलबा नजदीक स्थित घर के आंगन में घुस गया। नगर में गोपालधारा से चिनाखान को जोड़ने वाले पैदाल मार्ग की सुरक्षा दीवार बारिश में ढह गई। इस रास्ते से प्राथमिक स्कूल गोपलधारा को विद्यार्थी आवागमन करते हैं। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से उन्हें भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed