फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leprosy missions performed by leprosy patients

लेप्रोसी मिशन के कुष्ठ रोगियों ने किया चुनाव बहिष्कार

Thu, 11 Apr 2019 11:55 PM IST
दीपक नेगी अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 11 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Leprosy missions performed by leprosy patients
बंद पड़ा लैप्रोसी अस्पताल करबला (अल्मोड़ा) का गेट। - फोटो : amar ujala
सरकारी उपेक्षा के चलते लेप्रोसी मिशन करबला के 30 कुष्ठ रोगियों ने चुनाव का बहिष्कार किया। वह सरकार और जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही उपेक्षा से खिन्न हैं। समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला के समझाने पर भी वह नहीं माने।
विज्ञापन


गत दिवस लेप्रोसी मिशन के कुष्ठ रोगियों ने बुधवार को मतदान करने पर सहमति जताई थी और गुरुवार को 8:30 बजे मालगांव स्थित बूथ पर वोट देने जाने की बात कही थी। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट और सतीश जोशी लेप्रोसी मिशन करबला पहुंचे तो वहां गेट पर ताला लटका हुआ था। इसके बाद किसी व्यक्ति को अस्पताल के भीतर भेजा गया और वहां रह रहे रोगियों से मतदान के लिए चलने को कहा गया, लेकिन उन्होंने वोट डालने से इंकार कर दिया। रोगियों का कहना था कि सरकार द्वारा अस्पताल की उपेक्षा की जा रही है और वह जीवन यापन के लिए भीख मांगने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


डॉ. दुर्गापाल ने इसकी सूचना समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला को दी। उन्होंने कार्मिकों को अस्पताल के भीतर भेजा। रोगियों ने कार्मिकों को खूब खरीखोटी सुनाई। रोगी वोट देने पर सहमत नहीं हुए और उन्होंने वोट देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed