{"_id":"5cae28cdbdec2213ec6234f3","slug":"lepord-trapped-for-11-hours-in-fence","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारबाड़ में 11 घंटे फंसा रहा तेंदुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारबाड़ में 11 घंटे फंसा रहा तेंदुआ
Wed, 10 Apr 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बेहोश करने के बाद पिंजरे बंद तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चौकुड़ी में एक तेंदुआ सड़क किनारे खेत में लगाई तारबाड़ में फंस गया। इस दौरान वह तारबाड़ की चपेट से बाहर निकलने के लिए गुर्राता रहा आखिरकार करीब ग्यारह घंटे बाद वह उससे मुक्त होकर भागते हुए निकट के मंदिर के अंदर घुस गया। जिससे लोगों में हडकंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर वह मकान के एक संकरी गली में घुस गया। जहां तीन घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैंक्यूलाइज करने के बाद किसी तरह पिंजरे में कैद किया जा सका।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौकुड़ी के मल्ली चौकुड़ी में बुधवार को तड़के करीब चार बजे एक तेंदुआ सड़क किनारे खेत में लगाई गई ताड़बाड़ में फंस गया। तेंदुआ गुर्राते हुए उससे निकले की कोशिश करने लगा और शाम करीब तीन बजे तार से छूटकर भाग गया। उसके छूटते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान तेंदुआ निकट के ही एक मंदिर में जा घुसा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा से पहुंची ट्रैंक्यूलाइजर टीम कुछ कर पाती उससे पहले ही लोगों के शोर मचाने पर वह मंदिर से भागकर निकट की बस्ती में ही एक मकान के
पिछवाड़े में दुबक गया। टीम द्वारा उसे बेहोश करने के बाद पिंजरे में कैद
किया जा सका।
इस दौरान अल्मोड़ा से पहुंची ट्रैंक्यूलाइजर टीम के खजान मेहता औरजीवन तिवारी के अलावा वन क्षेत्राधिकारी नवीन टम्टा, थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, उप वन क्षेत्राधिकारी विक्रम कैड़ा, विनोद टम्टा, हरीश मेर, चतुर सिंह, चंद्रशेखर त्रिपाठी, लालसिंह रावत आदि कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन