फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard will Declare Maneater

आदमखोर घोषित होगा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Leopard will Declare Maneater
रैली गांव में पिंजड़ा लगाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती चमड़खान स्थित रैलीटाना गांव में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग की मौत के बाद से दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की कार्यवाही शुरू करने के साथ घटनास्थल पर एहतियातन पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से तेंदुए का आतंक है। कई मवेशियों को भी वह मार चुका है। पर वन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम चमड़खान से लौटते वक्त रघुवर दत्त पंत (60) को तेंदुए ने घर के पास ही निवाला बना लिया था। सोमवार सुबह राजकीय अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद डॉ. दीप पार्की ने बताया कि बुजुर्ग के गले में नाखून के गहरे जख्म हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीण किसी भी कीमत पर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ महातिम यादव भी मौके पर पहुंचे। विभाग ने फिलहाल वहां पिंजरा लगा दिया है। पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
बीडीसी सदस्य गणेश राम, सजगोड़ी के बीडीसी सदस्य मोहन सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदर खाती सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया है।
उन्होंने कहा है कि मृतक के चारों पुत्र बेरोजगार हैं। बमुश्किल परिवार का भरण पोषण चल रहा था। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है।
विभाग तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की कार्यवाही कर रहा है। फिलहाल वहां दो पिंजड़े लगाए जा रहे हैं। डीएफओ ने मौके का मुआयना कर लिया है। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। -हरीश टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत।

मृतक के परिजनों को 50 हजार की सहायता राशि मुहैया करा दी गई और पोस्टमार्टम के बाद चार लाख की राशि और दी जाएगी। क्षेत्रवासियों ने पिंजरा लगाने की मांग की है, जिस पर गौर किया जा रहा है। - महातिम यादव, डीएफओ

मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग करते चमड़खान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी

मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग करते चमड़खान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed