फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard trapped in cage in Phalasima village

Almora News: फलसीमा गांव में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in cage in Phalasima village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अल्माेड़ा में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहाड़ से लोग दहशत में हैं। बीते चार महीने से अब तक जिले में नौ तेंदुए पिंजरे में कैद हो चुके हैं।
अब फलसीमा गांव में एक नर तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। बावजूद इसके आबादी क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता कम नहीं हो रही है।
जिला मुख्यालय से समीप फसलीमा गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोग दहशत में थे। रविवार को सुबह करीब चार बजे गांव में लगाए गए पिंजरे में आखिरकार तेंदुआ फंस गया।
विज्ञापन

सुबह उजाला होने पर लोगों ने जब तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा तो राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि पिंजरे में फंसा तेंदुए नर है। इसकी उम्र चार से पांच वर्ष के बीच है। जहां तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच कर उसे एक दो दिन निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed