Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard terror in urban and rural areas

Almora News: नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in urban and rural areas
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी रानीखेत सहित आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर क्षेत्र में कई बार तेंदुआ दिन दहाड़े घूमता दिखाई दिया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण इलाकों में तेंदुए ने कई मवेशियों को निवाला बनाकर पशुपालकों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


नगर स्थित सीतापुर के पुराने आंख अस्पताल परिसर में तेंदुए का डेरा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिसर में कई बार तेंदुए को देखा गया है। कुछ समय पहले वह अस्पताल परिसर से एक कुत्ते को उठा ले गया था। वहीं बाजार में रात्रि के समय घूमता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। लोगों ने छावनी प्रशासन से आंख अस्पताल परिसर की सफाई करने और झाड़ियों का कटान कराने की मांग की है। उधर, चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है। घोड़ीखाल क्षेत्र के आसपास तेंदुए को कई बार देखा गया है। शाम के समय लोग भय के कारण घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों बधांण, कारचुली, खडगोली, गुलोली और अम्याड़ी में दर्जनभर मवेशियों को तेंदुए द्वारा मारे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। कारचुली निवासी कुबेर सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी गाय और बकरी तेंदुए का शिकार बन चुकी हैं। वहीं गुलोली के पशुपालक चंदन बिष्ट ने कहा कि तेंदुए ने उनकी उनकी गाय को मार डाला, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed