तेंदुए ने ग्रामीण पर बोला हमला, जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए ने सुबह घूमने निकले ग्रामीण को घायल कर दिया। इसके क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
दुगालखोला निवासी सतीश चंद्र जोशी मंगलवार सुबह छह बजे घूमने निकले थे। तभी घर से कुछ दूरी पर ही तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। उनकी पीठ पर गहरे घाव हैं। उन्होंने बेस अस्पताल में उपचार कराया।
दुगालखोला की प्रधान मीरा देवी ने बताया कि तेंदुआ दो शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सुबह और शाम के समय तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में दहशत है। लोगों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर शीघ्र तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग उर्ठाई।