{"_id":"2ea6f724798ec81225d167aca8443b2b","slug":"leopard-on-child-jpta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक पर झपटा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 19 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जैंती तहसील के अड़ोली गांव में सोमवार की रात तेंदुआ चार वर्षीय बालक पर झपट पड़ा। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन
जैंती तहसील के ध्यूली धौनी ग्राम पंचायत के अड़ोली गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे मोहित पुत्र शिवराज सिंह अपने दादा के साथ शौच करने बाहर आया। तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ मोहित पर झपट पड़ा। पास ही खड़े दादा ने शोर मचाया तो परिजन बाहर आ गए, जिससे तेंदुआ भाग निकला। मोहित के शरीर पर तेंदुए के पंजे के निशान हैं।
मंगलवार की सुबह मोहित का जैंती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। डाक्टरों ने मोहित की हालत खतरे से बाहर बताई है। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह धौनी ने बताया तीन माह पूर्व गांव में तेंदुए ने मोहित की माता चंपा देवी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
क्षेत्र के तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, बष्टा, नया संग्रौली, भाबू, बिराड़, ल्वाली, छाना खरकोटा, जयेली, सिमैल, पटना, कुंज रड़ौनी, रनक, आराखेत, लोहना समेत पांच दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व तल्ला बिनौला में एक आदमखोर तेंदुए को मार गिराया था, लेकिन अब एक अन्य तेंदुआ फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन