{"_id":"68433a50ee689703e903e6e7","slug":"leopard-in-cctv-almora-news-c-231-1-shld1005-116202-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मजियाखेत में तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मजियाखेत में तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद
Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद वन विभाग ने लगाए दो ट्रैप कैमरे
बागेश्वर। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। मजियाखेत में टहलते हुए तेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। ज्वालादेवी वार्ड के मजियाखेत, कफलखेत, नारायणदेव वार्ड के त्यूनरा, बड़ेत आदि क्षेत्रों में लंबे समय से तेंदुआ दिखाई दे रहा है।
पूर्व में वन विभाग ने लोगों की मांग को देखते हुए ट्रैप कैमरे भी लगाए थे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आए दिन तेंदुआ रात के समय सीसीटीवी में कैद हो रहा है। बृहस्पतिवार की रात को रेशम बगीचे के आसपास वाले क्षेत्र में तेंदुए देखा गया। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्र में दो ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
धौलादेवी ब्लॉक के अंडोली में भी खतरा बरकरार
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के अंडोली समेत आसपास के गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने डीएफओ दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपकर तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि पिछले एक महीने से अण्डोली, सिमारी, रिखाडी आदि गांवों में आए दिन तेंदुए दिखाई दे रहा है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल है। कई बार तो तेंदुए दिन के समय तक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से खतरे वाले स्थानों पर पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की। वहां पर जनकल्याण समिति महासचिव चन्द्रमणि भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद