फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard Attackes Women

Almora News: खीड़ा में तेंदुए के हमले से महिला घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attackes Women
सीएचसी चौखुटिया में भर्ती तेंदुए के हमले में घायल प्रेमा देवी। संवाद - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खीड़ा में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। वह करीब पांच मिनट तक तेंदुए से मुकाबला करती रही। इस ट्यूशन के लिए जा रहे बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। महिला को सीएचसी में भर्ती किया गया है। उसे 25 टांके लगे हैं।
विज्ञापन

खीड़ा बाजार से सिर्फ 100 फीट की दूरी पर बुधवार सुबह साढ़े छह बजे प्रेमा देवी (35) पत्नी भवान सिंह गोशाला जा रही थीं। अचानक घात लगाकर बैठा तेंदुए उन पर झपट पड़ा। प्रेमा ने साहस का परिचय दिया और करीब पांच मिनट तक तेंदुए का मुकाबला किया। प्रेमा देवी ने बताया कि इस दौरान वह तेंदुए से खुद को अलग करने के साथ ही शोर भी मचाती रहीं। इसी बीच ट्यूशन को जा रहे स्कूली बच्चे भी वहां पहुंच गए। बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सीएचसी चौखुटिया के डॉ. बृजेश उप्रेती ने बताया कि महिला के पैर, जांघ, मुंह सहित विभिन्न हिस्सों में 25 टांके लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर घाव गहरे हैं लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें रानीखेत राजकीय अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, रानीखेत अस्पताल के ईएमओ डॉ. नरेंद्र ने बताया कि घायल महिला का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वन विभाग ने दी त्वरित सहायता
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खीड़ा में जिस स्थान पर यह घटना हुई वह वन क्षेत्र द्वाराहाट के अंतर्गत आता है। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के हमले में घायल महिला के परिजनों को 5000 रुपये की त्वरित सहायता दे दी है। जौरासी के रेंजर विक्रम कैड़ा और उप रेंजर द्वाराहाट मदन मोहन तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले द्वाराहाट रेंज के ग्राम भौंरा में तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त और पिंजरा लगाने की मांग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लोगों ने प्रभावित परिवार की स्थिति को देखते हुए मुआवजे की बड़ी राशि देने की मांग की है। घटना के बाद खीड़ा सहित निकटवर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने पिछले कुछ दिनों से भैल्टगांव के निकटवर्ती क्षेत्रों में दहशत मचाई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त और पिंजरा लगाने की मांग उठाई। संवाद

कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास गधेरे में दिखता है तेंदुआ
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास गधेरे की झाड़ियों का अभी तक कटान नहीं हो सका है जिस कारण लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि झाड़ियां तेंदुओं का अड्डा बनी हुई हैं। नट्टागुल्ली के ग्राम प्रधान गणेश चंद्र और पूर्व प्रधान लाल सिंह बिष्ट ने कहा कि झाड़ियों का कटान होगा तो वहां से लोगों का डर भी दूर होगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा ने इस क्षेत्र को नगर पंचायत द्वाराहाट में नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed