फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard attacked woman

घास लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला

Sat, 28 Oct 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked woman
तेंदुए के हमले में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

 ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। शनिवार तड़के बिनसर जंगल से सटे बसोली क्षेत्र में जंगल में घास के लिए गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने तेंदुए को पकड़ने की वन विभाग से मांग की है।  

विज्ञापन

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बसोली निवासी देवकी देवी (48) पत्नी रमेश राम शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाओं के साथ जंगल घास काटने गई थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने देवकी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उसने देवकी की गर्दन जकड़ ली। साथ की महिलाएं जब हल्ला मचाते हुए तेंदुए की ओर दौड़ीं तो तेंदुआ भाग गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल देवकी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला को गर्दन पर टांके लगाने और उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी मिलने पर वन दरोगा भूपाल भाकुनी भी मौके पर पहुंचे। इधर सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी, सरपंच संगठन के अध्यक्ष डूंगर सिंह और मल्ला स्यूनरा विकास मंच के चंदन सिंह ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed