फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lakshya win gold

स्कॉटिश ओपन में लक्ष्य ने जीता गोल्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
lakshya win gold
लक्ष्य सेन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 21 से 24 नवंबर तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित स्कॉटिश ओपन में लक्ष्य ने इस वर्ष का चौथा खिताब जीत लिया है। फाइनल में लक्ष्य ने ब्राजील के यगार केहेलो को 18-21,21-18 और 21-19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में लक्ष्य ने फ्रांस के क्रिश्तो पोपोर को 9-21, 21-8 और 22-20 से हराया था।
विज्ञापन

इस वर्ष अभी तक उन्होंने बेल्जियन ओपन, सार्लोर्लाक्स ओपन ,डच ओपन तथा स्कॉटिश ओपन का खिताब जीता है। ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुई प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कनाडा के ब्रायन यंग को 21-12 और 21-15 से सीधे सेटों में हराया था।
विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद लक्ष्य की इंटरनेशनल रैंकिंग 40 पहुंच चुकी है। अब 27 नवंबर से लक्ष्य सेन सैयद मोदी इंटरनेशनल लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इधर लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और उनके गृह जनपद में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार के अलावा सचिव बीएस मनकोटी, डीएम नितिन सिंह भदोरिया, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक ,गोकुल मेहता, एएन एस रजवार ,हेम तिवारी, जगमोहन फर्तियाल ,राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट समेत खेल प्रेमियों ने लक्ष्य और उनके कोच पिता डीके सेन, माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed