फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lagna Starts After 38 Days

Almora News: 38 दिन बाद आज से फिर बैंड-बाजा और बरात

Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lagna Starts After 38 Days
अल्मोड़ा। आज मकर संक्रांति से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही शुभ घड़ी का योग प्रारंभ हो रहा है। आठ दिसंबर2023 से बैंड-बाजे की गूंज थम गई थी। ज्योतिषार्च डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति से शुभ योग प्रारंभ हो जाएगा। जनवरी से मार्च तक 22 प्रमुख विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों में विवाह आदि सभी तरह के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक विवाह का शुभ मुहूर्त है। संवाद
विज्ञापन


विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी - 20, 21, 22, 30

फरवरी - 1, 4, 6,14,17,18, 23, 24, 25

मार्च -2, 3, 4, 5, 6, 7, 12

फोटो- 14एएलएम09पी- ज्योतिषार्च डॉ. नवीन चंद्र जोशी। संवाद

भगवान विष्णु और सूर्य की उपासना से मिटेंगे कष्ट
माघ माह शुरू, पवित्र नदियों में स्नान से मिलेगा पुण्य

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। सोमवार से माघ की शुरूआत होगी। हिंदू धर्म में माघ को पवित्र माह माना जाता है। मान्यता है कि इस माह भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से मनुष्य को पाल से मुक्ति और मोक्ष प्राप्त होता है।
विज्ञापन

पंडित पीतांबर गुरुरानी ने बताया कि माघ महीने को स्नान, दान और तप के लिए पवित्र माना गया है। इस माह जप, तप, व्रत, गंगा स्नान का विशेष महत्व है। माघ महीने में सूर्य देव, मां गंगा और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य मिलता है। माघ में सभी देव ऋषि तीर्थ राज में जप-तप हेतु आते हैं। लोगों को तीर्थों में भी कल्पवास करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ में क्या करें
- सभी दिनों में तुलसी की पूजा करने के साथ ही गीता का पाठ करें।
-राहु दोष से मुक्ति के लिए गर्म कपड़े या कंबल का दान करें।
-शनि दोषों से मुक्ति के लिए काले तिल का दान करना चाहिए।
-माघ में गंगा स्नान करने से पाप मिट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
-माघ में पवित्र भोजन करना चाहिए।

क्या न करें
-असत्य और किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
-तामसिक भोजन और मदिरा के सेवन करना उचित नहीं है।
-मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed