फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lack of doctors in tadikhet and dhauladevi

धौलादेवी और ताड़ीखेत ब्लॉक में डॉक्टरों की कमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
lack of doctors in tadikhet and dhauladevi
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सर्वाधिक धौलादेवी और ताड़ीखेत ब्लॉक में संक्रमित निकल रहे हैं। इन ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों में अब भी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्मिकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य कार्मिक आशा, एएनएम के सहारे आइसोलेट मरीजों का उपचार कर रहे हैं। पर डॉक्टरों की कमी के बीच हमेशा से ही इन केंद्रों में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में डॉक्टरों के सात पद स्वीकृत हैं। इसमें विशेषज्ञ सर्जन, फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ के भी एक-एक पद स्वीकृत हैं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात नहीं हैं। सात पदों के सापेक्ष मात्र चार एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त हैं। केंद्र में एकमात्र संबद्ध फार्मेसिस्ट तैनात हैं, फार्मेसिस्ट का भी पद रिक्त हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी जोशी ने बताया कि यह पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके साथ ही ब्लॉक में वर्तमान में 212 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा ताड़ीखेत ब्लॉक में डॉ. डीएस नबियाल ने बताया कि यहां तीन डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष सभी नियुक्त हैं। लेकिन अस्पताल में यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टॉफ नर्स के पद स्वीकृत नहीं हैं, जबकि केंद्र में फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वाय पदों के सापेक्ष नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed