{"_id":"e1efd983747b0e7a749e85bffd5ce0d7","slug":"kurki-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज न चुकाने पर तीन दुकानों और घर की कुर्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज न चुकाने पर तीन दुकानों और घर की कुर्की
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील प्रशासन ने बैंक लोन की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार प्रशासन ने एक बकाएदार की तीन दुकानें और दूसरे के गारंटर के घर की कुर्की कर दी। अभियान से बकाएदारों में खलबली मची रही।
एसडीएम फिंचा राम चौहान ने बताया कि कठायतबाड़ा निवासी मोहन सिंह ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा से 13 लाख रुपए का लोन लिया था। लाभार्थी ने बैंक का पैसा नहीं लौटाया। बैंक लोन अदा न करने पर उसके तीन कमरों वाले दुकानों की सीज कर दी है। उन्होंने बताया कि इसी बैंक से त्रिलोक सिंह ने 10 लाख रुपए का लोन लिया था। लाभार्थी ने लिया गया लोन जमा नहीं किया। वह इलाके में भी नहीं है। इस मामले में उसके गारंटर मंडलसेरा निवासी प्रताप राम के घर की कुर्की कर कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि बैंक ने बकाएदारों को कई बार लोन जमा करने को कहा लेकिन उन पर कुछ भी असर नहीं पड़ा। बैंक ने तहसील में वसूली में सहयोग के लिए पत्र दिया था। तहसील से बकाएदारों की आरसी कटी, इसका भी उन पर असर नहीं पड़ा। लोन जमा न होने पर संपत्तियाें की कुर्की की गई। अभियान में तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, एसआई गोपाल राम, बैंक के प्रबंधक एनके जोशी आदि थे।