{"_id":"49832c514ec3877c57bdba44dcf99e1d","slug":"kunjwal-arrived-at-the-school-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल उन्यूड़ा-मेरधूरा का वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल उन्यूड़ा-मेरधूरा का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि आगे बढ़ने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने को अभिभावक और शिक्षक मिल कर काम करें।
विज्ञापन
कुंजवाल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल उन्यूड़ा-मेरधूरा के वार्षिकोत्सव समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने स्कूल के खेल मैदान निर्माण को विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
कुंजवाल ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ने को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना जरूरी है। इसके लिए अभिभावक और शिक्षक मिल कर काम करें। विधानसभा अध्यक्ष ने गांव में पंचायतघर बनाने, दयारा-रैचना सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य नंदी देवी ने स्कूल में जिला पंचायत से शौचालय बनाने का आश्वासन दिया। स्कूल प्रबंधक जगदीश सिंह अधिकारी ने सभी का आभार जताया।
पूरन सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन ललित मोहन सतवाल और केएस पांडे ने किया। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम आर्या, प्रधान दीपा गोस्वामी, रमेश मेलकानी, हेमा रावत, कुंदन सिंह, त्रिलोक सिंह आदि ने विचार रखे।