फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaun Mahotsav is in Full Swing

अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में बंदूकी बाना म्यर झुमका रैगो बक्स मै....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kumaun Mahotsav is in Full Swing
अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव के दौरान गाना गाती खुशी जोशी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। श्रीराम सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में आयोजित 10 दिनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव की स्टार नाइट में शुक्रवार को लोक गायिका खुशी जोशी और अन्य ने रंग जमाया।
विज्ञापन

खुशी जोशी ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में बंदूकी बाना म्यर झुमका रैगो बक्स में, मैं घास काटूंला तू पुवा बांधली.., हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम आप का मुस्कुराना गजब ढा गया इक तो महफिल तुम्मारी हंसी..,लौंडा मोहना तेरी केमुवा गाड़ी इन लौंडन को समझालो जो हिटनी बटा सिटी मारनी.. आदि की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कैलाश कुमार ने रंगीलो मुल्क मेरो.., आज कुछी मैत जा.., संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे.. गीत प्रस्तुत किए। राधा तिवारी ने शगुन आंखर सांझ पड़ी संध्या पहाड.., पहाड़ में हिमाला पर... आदि की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने समिति को हर संभव सहयोग देने का आह्वान किया। प्रायोजक डॉ. संतोष बिष्ट, डॉ. नीलाभ बिष्ट, मुख्य संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने उन्हें प्रतीक चिह्न दिया। विशिष्ट अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, अशोक गर्ब्याल, गोकुल मेहता, प्रकाश रावत, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनीता रावत, स्वास्थ्य निरीक्षक भूपेंद्र भंडारी, वैभव पांडे, संरक्षक दीपक साह आदि थे। संचालन गीतम भट्ट और हर्षिता तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

कुर्सी दौड़ में पुष्पा ने मारी बाजी
अल्मोड़ा। महोत्सव में हुई महिलाओं की कुर्सी दौड़ में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। कुर्सी दौड़ में पुष्पा नेगी, रजनी धरती, गीता जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में 43 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रभारी गिरीश मल्होत्रा थे। पूर्व में हुए ऑडिशन में चयनित नृत्य और गायन के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। निर्णायक रमेश लाल, अखिलेश थापा, देवेंद्र भट्ट थे।

अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव के दौरान गाना गाती राधा तिवारी। संवाद

अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव के दौरान गाना गाती राधा तिवारी। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed