फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaun Mahotsav in almora

Almora News: तेरो लहंगा, लहंगा, क्या भलो छाजी रौ तेरो लहंगा....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kumaun Mahotsav in almora
अल्मोड़ा। नगर के सिमकनी मैदान में बीती रात कुमाऊं महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक इंदर आर्या समेत कई लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इनकी धुन पर दर्शक झूमते रहे।
विज्ञापन

महोत्सव में इंदर आर्या ने जैसे ही तेरो लहंगा, लहंगा, तेरो लहंगा क्या भलो छाजी रौ तेरो लहंगा, तेरी मेरी जोड़ी फसकल्सा आदि गीत गाए तो माहौल रुमानी हो गया। कोरियोग्राफर अंकित और अंशु ने डांस कर खूब धमाल मचाया। उनके साथ दर्शकों ने भी जमकर डांस किया।
विज्ञापन

दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। वहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह मेहरा, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार, संतोष बिष्ट, अमर नाथ नेगी, वैभव पांडे, चेतन पांडे, हरीश कनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ा
अल्मोड़ा। पुलिस ने कुमाऊं महोत्सव के आयोजकों को सख्त हिदायत दी है कि रात को दस बजे हर हाल में कार्यक्रमों को बंद करना होगा। रात में दस बजते ही सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद भी करा दिए थे। इसके बाद भी कुछ युवक आयोजन स्थल के आसपास जमे रहे और काफी देर तक हंगामा करते रहे। तभी उधर से पुलिस उपाधीक्षक राजीव टम्टा गुजरे उन्होंने हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ा। सीओ टम्टा ने चेतावनी दी कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed