{"_id":"6553b788ceb4f0d549050a16","slug":"kotuda-and-kasun-victorious-in-the-stone-war-almora-news-c-232-1-alm1001-4965-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पाषाण युद्ध में कोट्यूड़ा और कसून विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पाषाण युद्ध में कोट्यूड़ा और कसून विजयी
Tue, 14 Nov 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बग्वाल मेले के दौरान पत्थर जमा करते ग्रामीण। संवाद
अल्मोड़ा। गोवर्धन पूजा के दिन जिले के ताकुला ब्लाॅक के पाटिया में बग्वाल (पाषाण युद्ध) खेला गया। करीब 45 मिनट चली बग्वाल में दो खाम में बंटे रणबांकुरों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरों की बौछार की। कोई भी रणबांकुरे को चोट नहीं आई। दोनों ओर से हो रही पत्थरों की बौछार के बीच कोट्यूड़ा गांव ने पचघटिया नदी का पानी सबसे पहले पीकर जीत दर्ज की।
एक दल में पाटिया और भटगांव के लोग थे तो दूसरे दल में कोट्यूड़ा और कसून के रणबांकुरे। रणबांकुरों ने चीड़ की टहनी खेत में गाढ़कर बग्वाल की अनुमति ली। पाटिया के प्रधान हेमंत कुमार, भट्ट गांव की प्रधान सुनीता भट्ट, कोट्यूड़ा के प्रधान भुवन चंद आर्या, कसून के सुंदर मटियानी ने पत्थर मारने के बाद बग्वाल शुरू हुई।
बग्वाल की घोष के बाद दोनों दलों के योद्धा पचघटिया नदी के आरपार एकत्र हुए, इसके बाद पाषाण युद्ध हुआ। करीब 45 मिनट तक पत्थरों की बौछार हुई। रणबांकुरों के नदी तक पहुंचने और पानी पीने के बाद पत्थर युद्ध की समाप्ति की घोषणा की गई। कोट्यूड़ा के प्रधान भुवन चंद आर्या ने बताया कि कोट्यूड़ा और कसून के रणबांकुरे सबसे पहले पानी पीकर विजयी रहे।
विज्ञापन
कोट्यूड़ा और कसून की ओर से नरेंद्र कुमार, जगदीश राम, देवेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, विजय बिष्ट, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मदन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
-
रणबांकुरों की मनोकामना होती है पूरी
पाटिया के प्रधान हेमंत कुमार ने बताया कि बग्वाल में चोटिल होना शुभ माना जाता है। बग्वाल खेलने वाले रणबांकुरों को नियमों का पालन करना पड़ता है। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ बग्वाल खेलने पर रणबांकुरों की मनोकामना भी पूरी होती है।
-
प्रवासियों ने भी खेली बग्वाल
दिवाली पर्व बनाने काफी संख्या में प्रवासी पहाड़ आए हैं। पाषाण युद्ध देखने काफी संख्या में प्रवासी भी पहुंचे थे। उत्साह में आकर कई प्रवासियों ने भी बग्वाल खेली। कई प्रवासी बच्चों ने पहली बार पाषाण युद्ध देखा और वह रोमांचित रहे।
-
कई गांवों के लोग बने गवाह
बग्वाल देखने के लिए ताकुला, खड़ाऊ, चुराड़ी, पाटिया, भटगांव, कोट्यूड़ा, कसून भेटुली, जाखसौड़ा, मैचोर, पिल्खा, बसौली, समेत कई गांवों से बच्चे और बुजुर्ग पहुंचे। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।