फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kosi bumped, water pump pumped off

कोसी फिर उफनाई, जल संस्थान के पंप हुए बंद

Thu, 18 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Thu, 18 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को नगर में पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बीते दिन तेज बारिश के कारण पानी के साथ सिल्ट आने से कोसी में जल संस्थान के तीनों पंप बंद हो गए थे। करीब 16 घंटे तक पंप बंद रहने के बाद पंप कुछ देर के लिए खोले गए लेकिन अचानक हुई घंटे भर की बारिश से तीनों पंप फिर से बंद हो गए। इससे शुक्रवार को भी नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। 

विज्ञापन


 बुधवार को तेज बारिश के कारण कोसी नदी उफान पर रही और जंगलों की राख, मिट्टी समेत काफी मात्रा में गंदगी बहकर कोसी नदी में आ गई। इससे कोसी स्थित पंप हाउस के आसपास काफी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई थी और जल संस्थान के तीनों पंपों को बंद करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद भी करीब 16 घंटे तक कोसी नदी से पानी लिफ्ट नहीं किया जा सका। इससे बृहस्पतिवार को नगर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। नगर के खत्याड़ी, बाजार, पोखरखाली, रानीधारा, जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, नरसिंहबाड़ी, मालरोड, कर्नाटक खोला समेत नगर के अधिकांश हिस्से में पानी के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


लोगों ने नौलों और जल स्रोतों से पानी भरा। मौसम साफ होने पर बृहस्पतिवार सुबह जल संस्थान के कर्मचारियों ने सिल्ट हटाने के बाद पंप खोले लेकिन अचानक दोपहर बाद एकाएक तेज बारिश के कारण कोसी नदी में जलस्तर बढ़ गया। एहतियात के तौर पर कोसी बैराज के गेट भी खोले गए। लेकिन गंदा पानी आने के कारण जल संस्थान के पंपों को एक बार फिर बंद करना पड़ा। जल संस्थान के जेई बचे सिंह देवड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पंप हाउस के आसपास सफाई के बाद तीनों पंपों को चालू किया गया लेकिन इसी दौरान तेज बारिश आने से फिर पंप हाउस के आसपास भारी मात्रा में सिल्ट आ गया जिससे पंप बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में शुक्रवार को भी नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed