फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Koshiyari reception of workers in Jageshwar

कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी का जागेश्वर में किया स्वागत

Sat, 18 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 18 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Koshiyari reception of workers in Jageshwar
जागेश्वर पहुंचे सांसद कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कोश्यारी का जागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कुनीतियों से आम जनता त्रस्त है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की कुनीतियों का जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करें और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकानाएं दीं और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने जागेश्वर में चल रही रामलीला में भी भाग लिया। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया और कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही मानव कल्याण हो सकता है।  भाजपा नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष पांडे ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोश्यारी का स्वागत करने वालों में सुभाष पांडे, मंडल अध्यक्ष केशर मेहता, जिला उपाध्यक्ष मनोज पंत, मंत्री डीके जोशी, प्रधान कुंज केशर सिंह, बीडीसी सदस्य हरीश राम, जिला पंचात सदस्य मुन्नी देवी, करम सिंह, प्रकाश जोशी, देश दीपक पंत, गणेश बिष्ट,  किशन सिंह, हरीश सिंह, भुवन चंद्र, पुजारी हेमंत भट्ट, योगेश भट्ट, राकेश भट्ट,  हरीश राम, गिरीश नाथ, राजू चौहान, चंद्रशेखर भट्ट, बलवंत गैड़ा, किशन अधिकारी, नर्मदा तिवारी,  रेवाधर पाठक आदि शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed