फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Koklas Family Spotted in Ranikhet

Almora News: रानीखेत में मिला चीन के दुर्लभ पक्षी कोक्लास का परिवार

Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Koklas Family Spotted in Ranikhet
 रानीखेत में वन्य जीव फोटोग्राफर कमल गोस्वामी के कैमरे से ली गई मादा कोक्लास की तस्वीर। स्वयं - फोटो : Samvad
नर के बाद दिखी मादा कोक्लास और तीन बच्चे
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी रानीखेत में चीन के दुर्लभ पक्षी कोक्लास तीतर का परिवार नजर आया है। नर कोक्लास तीतर के बाद मादा कोक्लास की तस्वीर भी कैमरे में कैद हुई है। वन्यजीव फोटोग्राफर कमल गोस्वामी ने रानीखेत-हल्द्वानी हाईवे के समीप चाइना व्यू में नर-मादा कोक्लास सहित तीन बच्चों को देखने का दावा किया है। उन्होंने मादा कोक्लास की तस्वीर अपने कैमरे से ली है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस दुर्लभ पक्षी का परिवार यहां दिखना सुखद है।
जनवरी में रानीखेत के हल्द्वानी हाईवे पर चाइना व्यू के जंगल में चीन के दुर्लभ पक्षी कोक्लास तीतर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पक्षी विशेषज्ञों के मुताबिक कोक्लास तीतर की दुनिया भर में पहचानी गईं नौ उप-प्रजातियों में से चार भारत के उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मिलती हैं।
विज्ञापन

यह भी जानें
-कोक्लास तीतर की लंबाई लगभग 58-66 सेमी और वजन 700-1100 ग्राम होता है।
- ठंडे, उच्च ऊंचाई वाले स्थान इसके लिए अनुकूल हैं।
कोट- रानीखेत में कोल्लास का परिवार सहित दिखना सुखद है। यह एक दुर्लभ पक्षी है। रानीखेत में कार्बेट की तर्ज पर बर्ड वाचिंग की स्थापना होनी चाहिए, इससे यहां पर्यटक भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश भट्ट, पक्षी विशेषज्ञ, कार्बेट नेशनल पार्क, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed