{"_id":"5e24a3168ebc3e4b39635d6d","slug":"kidnapped-teenager-recovered-in-24-hours-garud-news-hld3702193143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी को 24 घंटे में किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोरी को 24 घंटे में किया बरामद
विज्ञापन
किशोरी को अपह्रत करने वाले आरोपी।
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ थाना क्षेत्र से शुक्रवार को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने तीन युवकों के साथ फटगली में एक वाहन से बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया।
थाना क्षेत्र बैजनाथ के एक गांव की किशोरी शुक्रवार से लापता थी। परिजनों ने शनिवार को थाने में अपहरण की तहरीर दी थी। बैजनाथ थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने अपह्त किशोरी को फटगली बागेश्वर में एक टैक्सी वाहन में महेंद्र सिंह बोरा निवासी राजीव नगर बिंदुखता हाल निवासी लखनी, महेश चंद्र पुरी निवासी जिनखोला गरुड़ और रविराज सिंह बिष्ट निवासी जिनखोला के साथ बरामद किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 365, 376, 354, 3/4 , 5/6, 16 /17 पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बैजनाथ ने बताया कि अपह्त किशोरी को बरामद करने में एसआई निधि शर्मा कांस्टेबिल राजेश भट्ट, जीवन पांडे, नैन राम बृजेश गोस्वामी ने अहम भूमिका निभाई। जिला पंचायत सदस्य सुनीता आर्या, भरत फर्स्वाण, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, हरीश पांडे, प्रकाश कोहली ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की मांग की है।