फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khar-Dushan murder took place in Ramleela of Malla Mahal.

Almora News: मल्ला महल की रामलीला में हुआ खर-दूषण वध

Wed, 08 May 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Khar-Dushan murder took place in Ramleela of Malla Mahal.
मल्ला महल में आयोजित रामलीला में अ​भिनय करते कलाकार। संवाद
अल्मोड़ा। मल्ला महल में आयोजित रामलीला में खर-दूषण वध, रावण-मारीच संवाद सहित अन्य दृश्यों का मंचन किया गया। खर-दूषण के वध पर दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए, इनसे पूरा नगर गूंज उठा। मल्ला महल में छठे दिन की रामलीला का रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने शुभारंभ किया। इस दौरान त्रिसरा वध, खर-दूषण वध, सीता हरण, बाली-सुग्रीव संवाद सहित अन्य दृश्यों का मंचन हुआ। सीता हरण पर दर्शकों के आंसू छलक पड़े। महिला कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोहा। रामलीला का आनंद लेने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ जुटी रही। यहां गणेश दत्त तिवारी, राजेंद्र तिवारी, प्रमोद रावत, पंकज भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed