फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kavita selected in senior national women's hockey team

नेशनल महिला हॉकी प्रतियोगिता खेलने केरल गई अल्मोड़ा की कविता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Kavita selected in senior national women's hockey team
कविता बोरा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में नगर निवासी कविता बोरा का भी चयन हुआ है। कविता 23 जनवरी से दो फरवरी तक केरल में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

एसएसजे कैंपस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कविता पिछले तीन साल से हॉकी खेल रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
पिता के साये से दूर कविता की मां जीजीआईसी में अध्यापिका हैं। सरकार की आली निवासी हॉकी खिलाड़ी कविता ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि उनका लक्ष्य बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीतते हुए देखना है। इधर कविता के चयन पर कोच राजेंद्र कनवाल, मोहित सिंह, पंकज टम्टा, किशन लाल, दीपक वर्मा, कुंदन कनवाल आदि खिलाड़ियों ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed