{"_id":"586d34ff4f1c1b4d5615a2cd","slug":"kapkot-assembly-areas-13-polling-booths-in-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट विधानसभा के 13 पोलिंग बूथ बर्फवारी वाले क्षेत्रों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट विधानसभा के 13 पोलिंग बूथ बर्फवारी वाले क्षेत्रों में
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य में विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित होते ही प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान केंद्रों में विद्युत, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। जिले में कपकोट विधान सभा के 13 मतदेय स्थल ऐसे हैं जहां पर भारी बर्फबारी की संभावना रहती है। प्रशासन ने इन पोलिंग बूथों में जरूरी व्यवस्थाएं मुहैया करने का काम शुरू कर दिया है।
बागेश्वर जिले में बागेश्वर और कपकोट दो विधान सभा क्षेत्र हैं। बागेश्वर में कुल 108737 मतदाता हैं। इनमें 55323 पुरुष और 53414 महिला मतदाता हैं। बागेश्वर में चुनावों के लिए कुल 177 बूथ हैं। कपकोट में कुल 92572 मतदाता हैं। इनमें 46646 पुरुष और 45926 महिला मतदाता हैं। कपकोट विधान सभा में पोलिंग बूथों की संख्या 172 है।
कपकोट विधान सभा में 13 मतदेय स्थल बर्फवारी वाले इलाकों में स्थित हैं। इनमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरबलड़ा, पंचायत घर कुंवारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किलपारा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बदियाकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तीख, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डौला, राजकीय इंटर कालेज बाछम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोराग, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाती, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खलपट्टा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खलझूनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोगिना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीमू शामिल हैं। इन क्षेत्रों में शीतकाल में बर्फबारी होती रहती है।
विज्ञापन
इन पोलिंग बूथों में मतदान कर्मियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जो मतदेय स्थल बर्फबारी वाले इलाकों में हैं वहां पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इन मतदेय स्थलों में मतदान कार्मिकों को ठंड से बचाने के लिए लकड़ी के इंतजाम के लिए सीईओ को निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों में विद्युत, पेयजल, शौचालय की व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप भी बनाए जाएंगे।
जिले की सुरक्षित सीट बागेश्वर में कांग्रेस से चार दावेदार है। इनमें पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, सज्जन लाल टम्टा, रंजीत दास, बालकृष्ण ने मुख्य रूप से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जबकि भाजपा से सिटिंग विधायक चंदन राम दास हैं। भाजपा में दूसरा कोई दावेदार अभी सामने नहीं आया है। बसपा बसंत कुमार को पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कपकोट विधान सभा सीट में सिटिंग विधायक ललित फर्स्वाण ही कांग्रेस का चेहरा होंगे। परंतु यहां पर भाजपा में तीन दावेदार सामने हैं। जिनमें पूर्व मंत्री बलवंत भौंर्याल, भूपेश उपाध्याय, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया शामिल हैं।