फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   kalashyatra in Chaukhutia

भूमियां देवता वार्षिक समारोह का शुभारंभ 

Sat, 07 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 07 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
kalashyatra in Chaukhutia
चौखुटिया में कलशयात्रा - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में दो दिवसीय भूमियां देवता वार्षिक समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। पहले दिन सत्संग, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन


मासी में युवा संगठन दिल्ली, ग्राम काला चौना और युवा मंडल दिल्ली और मासी की ओर से आयोजित दो दिवसीय भूमियां देवता वार्षिक समारोह के पहले दिन प्रसिद्ध भूमियां मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा मासी बाजार के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान पीले परिधान पहने और सिर में कलश धारण किए महिलाएं और पुरुष हरे कृष्णा, हरे रामा के साथ ही भूमियां देवता के जयकार लगाते और भजन गाते चल रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर मुम्बई से पहुंचे रघुवीर दास और लखनेश्वरी धाम से पहुंची लखनेश्वरी माता ने अपने प्रवचन में सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से सद् मार्ग पर चलने को कहा। रामगंगा वैली स्कूल और राजकीय कन्या इंटर कालेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भूमियां मंदिर में विशेष योगदान के लिए दर्जनभर परिवारों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य राधा पांडे ने और संचालन अमर सिंह रावत ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रामस्वरूप मासीवाल, खीमानंद कबडवाल, संतोष मासीवाल, भगवत सिंह बिष्ट, गोपाल मासीवाल, हरीश मैनाली, विजय गोरखा, शंकर सिंह बिष्ट, शंकर सिंह रावत,  सुभाष बिष्ट, बालादत्त तिवारी, हेम उपाध्याय सहित कई पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग शामिल थे। इस दौरान तमाम लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में निकटवर्ती गावों से नगाड़े-निशाणे भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed