{"_id":"64987c5fc81258ca2d0e95e6","slug":"kalash-yatra-in-chaukhutiya-ranikhet-news-c-8-1-175509-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कलश यात्रा के साथ हुई मूर्ति की प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कलश यात्रा के साथ हुई मूर्ति की प्रतिष्ठा
Sun, 25 Jun 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया के डांग में कलश यात्रा के दौरान मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत डांग के नवनिर्मित भगवती माता मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों और कलश यात्रा के साथ मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दो दिन तक चले कार्यक्रम में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। ढोल-दमाऊ और श्रृंकार के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। कलश यात्रा डांग व छानी होते हुए रामगंगा तट राम पादुका से वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। इस दौरान संयोजक नंदन सिंह बिष्ट, यजमान कुबेर सिंह, प्रधान छानी शंकर जोशी, चंदन बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, हिम्मत सिंह बिष्ट, कैलाश तिवारी, जगदीश जोशी आदि थे।
भागवत कथा सुनने धनखलगांव गांव में उमड़े श्रद्धालु
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के धनखलगांव में भागवत कथा आयोजित की जा रही है। इसमें कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कथावाचक हरिशरण दास ने पूतना वध, शकटासुर वध की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा बच्चों में अच्छे संस्कार का वाहक होती है। कहा कि संस्कार ही बच्चे को अच्छा इंसान बनाते हैं जो उसको समाज में सम्मान दिलाते हैं। यजमान रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि 28 जून को हवन, भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन होगा। वहां यजमान विमला भट्ट, नीमा पुजारी, प्रकाश चंद्र पुजारी आदि मौजूद रहे।