फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kala Utsav In Ranikhet

रानीखेत के केंद्रीय विद्यालय में हुआ कला उत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kala Utsav In Ranikhet
केवी रानीखेत में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में कला उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। राज्य के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दृश्य कला आकार-2 प्रतियोगिता में केवी मुक्तेश्वर प्रथम और केवी धारचूला दूसरे स्थान पर रहे। दृश्य कला आकार-3 प्रतियोगिता में केवी कौसानी अव्वल रहा।
विज्ञापन

स्वदेशी खिलौने और खेलों की प्रतियोगिता में प्रियदर्शन पिमोली केवी ग्वालदम ने प्रथम (बालक वर्ग) और पलक वर्मा केवी कौसानी ने प्रथम (बालिका वर्ग) प्राप्त किया। एकल नाट्य अभिनय में केवी बागेश्वर के प्रियांशु राज और बबीता दानू अव्वल रहे। दृश्य कला आकार-2 में केवी मुक्तेश्वर के कृष्णा बिष्ट और केवी धारचूला की अपीना गुंज्याल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

दृश्य कला आकार-3 प्रतियोगिता में केवी कौसानी के नारायण सिंह रौथाण और नम्रता तिवारी प्रथम स्थान पर रहे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में केवी बीएचईएल हरिद्वार के हर्ष चौहान प्रथम और कौसानी की गरिमा जोशी प्रथम रहीं। शास्त्रीय नृत्य का खिताब केवी पिथौरागढ़ की निधि अधिकारी के नाम रहा। ताल वाद्य संगीत में केवी पिथौरागढ़ के कार्तिक पंत प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद्य संगीत में केवी धारचूला के ध्रुव नागन्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक गायन में केवी पिथौरागढ़ की रश्मि रजवार प्रथम, केवी धारचूला के रक्षित गुंज्याल द्वितीय और इसी स्कूल की आकांक्षा तिवारी तृतीय रहे। समूह नृत्य में केवी बीएचईएल हरिद्वार प्रथम, केवी अल्मोड़ द्वितीय स्थान पर रहे। समूह गीत में भी केवी बीएचईएल हरिद्वार प्रथम स्थान पर रहे। शास्त्रीय संगीत गायन में केवी धारचूला के ध्रुव नगन्याल प्रथम और केवी बीएचईएल की कृपा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed