{"_id":"67e2f902044c2e75450bd004","slug":"kainchidham-issue-in-haridwar-ranikhet-news-c-232-1-alm1005-125909-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: व्यापारियों के हरिद्वार अधिवेशन में उठा कैंचीधाम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: व्यापारियों के हरिद्वार अधिवेशन में उठा कैंचीधाम का मुद्दा
Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैंची धाम में आए दिन ट्रैफिक जाम होने से रानीखेत व अल्मोड़ा क्षेत्र में व्यापार व पर्यटन पर पड़ रहे बुरे प्रभाव से व्यापारी चिंतित हैं। यह मुद्दा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के हरिद्वार अधिवेशन में भी उठा। जिले के व्यापारी प्रतिनिधियों ने यह मामला उठाया और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि अधिवेशन में जिले के व्यापारी प्रतिनिधियों ने कैंची में जाम की समस्या पर चिंता जताई और इस मामले को प्रदेश स्तर पर उठाकर समाधान करवाने का अनुरोध प्रांतीय नेतृत्व से किया। उन्होंने कहा कि कैंची में आए दिन उपज रही विकट समस्या से कुमाऊं क्षेत्र का व्यापार प्रभावित हो रहा है और पर्यटकलौट रहे हैं। यात्री, छात्र और मरीज घंटों फंसे रहते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन तक समय पर नहीं पहुंच पाने से यात्रियों की ट्रेनें छूट रही हैं।