{"_id":"575e55634f1c1b1a6811ba50","slug":"kailash-small-expedition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि कैलास यात्रियों का जत्था अगले पड़ाव को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि कैलास यात्रियों का जत्था अगले पड़ाव को रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्री दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्यां (अल्मोड़ा)। प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रियों का एक, जत्था आज जागेश्वर से दन्यां होते हुए पाताल भुवनेश्वर को रवाना हुआ। 42 सदस्यीय दल में 35 पुरुष, सात महिलाएं शामिल हैं। दल में दिल्ली, राजस्थान, केरल, बेंगलूरु, पुणे, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के यात्री शामिल हैं। अजमेर राजस्थान के 61 वर्षीय भीकम चंद्र जाग्रत ने बताया कि 1961 से धार्मिक स्थानों की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वह पांच साल पहले कैलाश यात्रा पर जा चुके हैं। खंडवा मध्य प्रदेश के बालकृष्ण पुरुषवानी आदि कैलाश यात्रा को लेकर काफी रोमांचित हैं। केरल के विजय कृष्णन 2009 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं। दल के गाइड केएमवीएन के संतोष पंत ने बताया कि सात जून को आदिकैलाश के लिए 29 सदस्यों का एडवांस दल गया था।
विज्ञापन
आज प्रात: यात्री जागेश्वर से दन्यां पहुंचे। टीआरसी दन्यां में यात्रियों ने नाश्ता किया। यहां पहुंचने पर टीआरसी प्रबंधक लक्ष्मी दत्त पांडे, गोपाल राम, हरीश पंत, मनजीत वाल्मीकि आदि ने दल का स्वागत किया। नाश्ता करने के बाद यात्री दल अगले पड़ाव को रवाना हुआ।
विज्ञापन