फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jude-Kfun the foundation stone of the road

जूड़-कफून सड़क का किया शिलान्यास

Tue, 09 Jun 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jude-Kfun the foundation stone of the road

विधायक मनोज तिवारी ने कहा है कि सरकार सड़क से वंचित गांवों को मेरा गांव मेरी सड़क योजना से जोड़ने का सार्थक प्रयास कर रही है। जल्द जिले के कई गांवों को यातायात सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


तिवारी सोमवार को जूड़-कफून में मेरा गांव मेरी सड़क योजना से 35 लाख की लागत ने बन रही सड़क के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई, जिला, राज्य योजना से किया जा रहा है। छोटी सड़कों का निर्माण मेरा गांव मेरी सड़क योजना से हो रहा है।
विज्ञापन


सड़क बनाने के लिए बजट की कमी नहीं है। जिले की कई सड़कों को इस योजना से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन कल्याण को कई कार्यक्रम चलाए हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। ग्रामीण ने विधायक के सामने समस्याएं उठाकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। विधायक ने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में हवालबाग की बीडीओ मनविंदर कौर, जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, बीडीसी सदस्य मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed