फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Joshi Elected Chairman of Shikshak Sangh

प्रकाश चंद्र जोशी बने राजकीय शिक्षक संघ के नए ब्लाक अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Joshi Elected Chairman of Shikshak Sangh
शपथ लेते राशिसं की नवनिर्वाचित ब्लाक कार्यकारिणी। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ द्वाराहाट ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रथम सत्र में शैक्षिक उन्नयन सहित शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में ब्लॉक इकाई का गठन हुआ, जिसके लिए प्रकाश चंद्र जोशी अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

जीआईसी में समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए वे भी संघर्ष करेंगे। बीईओ एसएस बिष्ट ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। दूसरे सत्र में ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र जोशी अध्यक्ष, बिशन सिंह अधिकारी मंत्री, भास्कर काला उपाध्यक्ष पुरुष, रेनू डांगला उपाध्यक्ष महिला, चंद्र मोहन सिंह नेगी और मीना मेहरा संयुक्त मंत्री, दिवाकर जोशी संगठन मंत्री, ललित मोहन तड़ियाल कोषाध्यक्ष, वचन सिंह बिष्ट आय व्यय निरीक्षक तथा त्रिभुवन उपाध्याय चुने गए। गोष्ठी में प्रधानाचार्या तनुजा जोशी, देवेंद्र भट्ट, पूर्व अध्यक्ष भारतेंदु जोशी, तिवारी, डा. आशा खाती, अल्मोड़ा जिला मंत्री भुवन चिलवाल, भीम सिंह अधिकारी, तारा दत्त भट्ट, जोधा सिंह बिष्ट, जेपी तिवारी आदि ने विचार रखे। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का संचालन संतोष पांडेय ने किया। गोष्ठी में चौखुटिया सहित ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed