फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   JMD Wins The Trophy

Almora News: जेएमडी द्वाराहाट ने कालीखोली को हराकर जीती दूनागिरी क्रिकेट प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
JMD Wins The Trophy
द्वाराहाट में विजेता टीम के कप्तान को चेक देते सामाजिक कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तिलपड़ा में आयोजित जय मां दूनागिरी क्रिक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जेएमडी द्वाराहाट की टीम ने 67 रनों से जीत लिया। सोमवार को हुए मुकाबले में जेएमडी की टीम ने कालीखोली को हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमडी ने 13.4 ओवर में 100 रन बनाए। कालीखोली की टीम 11.1 ओवर में मात्र 34 रनों पर सिमट गई। जेएमडी के मैन ऑफ द मैच संतोष मेहरा ने 35 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे जेएमडी के हिमांशु अधिकारी ने 11 विकेट लिए तथा 47 रन बनाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चौखुटिया की ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार ने विजेता टीम को 15,000का चेक और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 8,000 का चेक और ट्राफी दी। वहां पर कुलदीप, सुवांशु पंत, वीरेंद्र बिष्ट धीरज नेगी, राजेंद्र नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed