{"_id":"7aa79087aa4d1d974934df12deed6a94","slug":"jigsaw-slpd-multipurpose-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा सल्पड़ में बहुउद्देशीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा सल्पड़ में बहुउद्देशीय शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि गांव स्तर की समस्या को लेकर लोगों को जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े, अधिकारी इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन
कुंजवाल जीआईसी सल्पड़ में लगे बहुउद्देशीय शिविर में बोल रहे थे। शिविर में दर्ज 141 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। कुंजवाल ने कहा कि हाल के सालों में काफी सड़कों का निमार्ण होने से सुविधा हुई है। सड़कें केवल यातायात का साधन नहीं अपितु आजीविका में सुधार का साधन भी बने।
विज्ञापन
किसान परिश्रम कर गांव की उपज को बाजार तक लाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यचोजनाओं का लाभ उठा कर आगे बढ़ें। युवा गांव में उपलब्ध साधनों का भरपूर उपयोग की क्षेत्र की तरक्की को आगे आएं। डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों से दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याएं हल करने और लोगों को प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने शिविर में दर्ज शिकायतों को निर्धारित समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विभागाध्यक्षों ने गांव की बैठकों में जाकर योजनाओं की जानकारी देने और कार्यों का निरीक्षण करने को कहा। शिविर में वृद्धावस्था की 30, विकलांग प्रमाण पत्र के लिए 35, मानसिक अस्वस्थता के 18 कुल 141 शिकायतें दर्ज हुई।
आधार कार्ड के लिए 475 लोगों ने आवेदन किया। संचालन गणेश पांडे ने किया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, प्रमुख पीतांबर पांडे, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, एसडीएम एनएस नगन्याल, जिला पंचायत सदस्य आनंदी पांडे, बीडीसी सदस्य हरीश जोशी, प्रधान दयाल पांडे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंगवाल आदि मौजूद थे।