फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   javdekar in almora

 2017 में उत्तराखंड भी हो जाएगा कांग्रेस मुक्त ः जावड़ेकर

Sat, 11 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 11 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि कांग्रेस ने देश के संसाधनों को जमकर लूटा, लेकिन भाजपा ने दो साल में इन्हीं संसाधनों को देश की समृद्धि का आधार बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड से भी साफ हो जाएगी। जावडे़कर अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


एसएसजे परिसर के ऑडिटोरियम में केंद्र सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर शनिवार को आयोजित विकास पर्व सम्मेलन में बोलते हुए जावडे़कर ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में देश में हर दिन घोटाले होते थे। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भ्रष्टाचार कर कांग्रेस नेता देश को लूट रहे थे। भाजपा ने दो साल के भीतर इन्हीं संसाधनों को पारदर्शिता से आवंटन कर देश की समृद्धि का आधार बना दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीए के समय सड़क निर्माण की रफ्तार काफी धीमी थी। भाजपा सरकार ने इसमें चौगुनी तेजी की है। अब हर दिन 28 किमी सड़कें बन रही हैं। कांग्रेस के समय में वनभूमि की फाइलें सालों तक कार्यालयों में दबी रहती थीं, अब ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत तेजी से दौड़ने लगी हैं। जावड़ेकर ने कहा केंद्र सरकार ने दो साल के भीतर देश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता केंद्र की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आह्वान किया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जीबी संस्थान के उच्चीकरण और देहरादून में नेशनल फॉरेस्ट स्किल सेंटर की स्थापना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। जिला अध्यक्ष ललित लटवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री अजीत कार्की ने किया। 

सत्ता को बपौती समझती है कांग्रेस 
अल्मोड़ा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने पचास साल से अधिक समय तक देश पर राज किया। कांग्रेस अब भी सत्ता को बपौती समझती है। कांग्रेस के कुकर्मों के कारण देश की जनता ने उसे नकार दिया है।



रेत, बोल्डर की होगी सेटेलाइट आधारित मॉनीटरिंग 
अल्मोड़ा। जावड़ेकर ने कहा कि प्रदेश में अब नदियों से अवैध रूप से रेत निकालना आसान नहीं होगा। बाढ़ के बाद नदी के किनारे जमा होने वाले रेत, बोल्डर आदि के आकलन के लिए बरसात के बाद सेटेलाइट आधारित मॉनीटरिंग व्यवस्था लागू होगी। पट्टेदारों द्वारा की जाने वाली निकासी को बार कोटिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था से बाहुबल और धनबल पर अंकुश लग सकेगा, साथ ही लोगों को वाजिब दाम में रेत आदि मिलेगी और प्रदेश को राजस्व भी अधिक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed