फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Janti-Murnaula significant irregularities in road reconstruction

जैंती-मोरनौला मार्ग पुनर्निर्माण में भारी गड़बड़ी

Sat, 19 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 19 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Janti-Murnaula significant irregularities in road reconstruction

 जैंती-मोरनौला मार्ग के करीब नौ करोड़ लागत से हो रहे पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
में भारी गड़बड़ी चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने निरीक्षण कर घटिया गुणवत्ता पकड़ी। उन्होंने कई स्थानों पर बनाई गई दीवारों को तुड़वाया। उन्होंने एडीबी नैनीताल खंड के अधिशासी अभियंता को फोन पर फटकार लगाई और उन्हें 19 दिसंबर को निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

श्री कुंजवाल ने निर्माणाधीन जैंती-मोरनौला मार्ग का निरीक्षण किया। 13 किमी लंबे इस मार्ग का सुधारीकरण आपदा मद से 8.89 करोड़ रुपये से हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष को निरीक्षण में मार्ग में कई स्थानों पर बनाई गई दीवारें घटिया गुणवत्ता की मिली। उन्होंने मौके पर मौजूद मजदूरों से कई स्थानों पर दीवारें तुड़वाई। स्तरहीन काम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और लोनिवि एडीबी खंड नैनीताल के अधिशसी अभियंता को फोन पर फटकार लगाई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीवारों के निर्माण में कच्चा पत्थर लगाया जा रहा है। निर्धारित मानक भी पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने ईई से स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ताहीन काम को पुन: कराए जाने के निर्देश दिए। चेताया कि सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद श्री कुंजवाल सैनोली गांव पहुंचे।

गोरखानाथ मंदिर में हुई सभा में उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई से प्रस्तावित दनयोली, नौगांव, चौकुना सड़क का शीघ्र निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सेनौली में जन मिलन केंद्र बनाने की घोषणा की।

 इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख विक्रम बोरा, प्रधान कुंवर नेगी, प्रताप राम, प्रताप नेगी, दीवान बोरा, गिरीश जोशी, पान सिंह नेगी, जगत सिंह, जीत सिंह, मोहन सिंह, नरेंद्र बोरा, गंगा सिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता महा सिंह बोरा और संचालन कृष्ण सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed