{"_id":"2e32e0f08224a3ad7b7fbd1fe3a4e1ec","slug":"jancoli-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंचोली ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंचोली ने जीता फाइनल मैच
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखा राइफल्स के तत्वावधान में भारत-पाक 1971 में शहीद रैत गांव निवासी सैनिक चतुर सिंह राणा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जैंचोली की टीम विजेता और खीराकोट की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि मेजर जनरल विनोद भाकुनी ने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता, उप विजेता टीमों के अलावा कार्यक्रम के तहत हुई मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार दिए।
फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए खीराकोट की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट पर मात्र 50 रन ही बनाए। जवाब में उतरी जैंचोली चार विकेट खोकर सात ओवर में ही मैच जीत कर विजेता बनी। मेजर जनरल विनोद भाकुनी ने विजेता टीम को 15 हजार नकद और ट्राफी, उप विजेता टीम को 10 हजार नकद और ट्राफी प्रदान की। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज बालम भाकुनी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कृष्णा भंडारी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक महेंद्र बोरा समेत रन फॉर फन छह किमी मैराथन दौड़ में महिला और पुरुष वर्गों में अव्वल रहे 15-15 धावकों को भी इनाम दिया गया। सेना की ओर से पूर्व सैनिक कुंवर सिंह की पत्नी को व्हील चेयर, छह पूर्व सैनिकों को लाठी दी गई।
इस मौके पर मेजर जनरल भाकुनी कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। पूर्व सैनिकों के सम्मान और युवाओं को सेना के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने देश निर्माण में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, मेजर अमर त्यागी, ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा आदि मौजूद थे।