फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   janamashtami mahoutsav

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
janamashtami mahoutsav
नंदादेवी अल्मोड़ा में हुए जन्माष्टमी महोत्सव में गरबा नृत्य करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जीआईसी के मैदान में श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत रविवार को अनेक कार्यक्रम हुए। रविवार रात में लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल, पुष्कर महर, विक्की आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इधर मेला स्थल में ऊंट बच्चों और अन्य मेलार्थियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई बच्चे और अन्य लोग ऊंट के साथ फोटो खिंंचवा रहे हैं। महोत्सव में आई वाटर बोट में घूमकर बच्चे आनंद ले रहे हैं। सब कुछ जानने वाला गधा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

यह गधा इशारों में किसी भी गुप्त बात का पता लगा लेता है। इससे पहले हुई बच्चों की चित्रकला, गायन और नृत्य प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिताओं में 54 बच्चों ने भाग लिया। उधर नंदादेवी परिसर में देर रात सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कु्माऊंनी लोक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन गीता मेहरा ने किया। इस मौके पर संस्था से जुड़ी किरन पंत, लीला बोरा, लता पांडे, मीना भैसोड़ा, राधा बिष्ट, विद्या बिष्ट, लता बोरा, बीना नयाल, सोनिया कर्नाटक सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed