{"_id":"5f7b64e78ebc3e9b85056daf","slug":"jam-in-almora-almora-news-hld39942769","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारानौला क्षेत्र में पार्किंग नहीं होने से पल-पल लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारानौला क्षेत्र में पार्किंग नहीं होने से पल-पल लगता है जाम
विज्ञापन
अल्मोड़ा के धारानौला सड़क में बेतरकीब खड़े दोपहिया वाहन।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहर के धारानौला क्षेत्र में पार्किंग न होने से यहां पल-पल जाम लग रहा है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से वाहन स्वामी चौपहिया, दो पहिया वाहनों को सड़क किनारे और नो पार्किंग जोन में बेतरतीब खड़े कर देते हैं। इससे यहां दिनभर जाम लगता रहता है। जाम लगने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम के दौरान राहगीरों को सड़क को पार करना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो छोटे बच्चे वाहनों की चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं।
धारानौला से जैंती, लमगड़ा, शहरफाटक, धानाचूली, मोतियापाथर, चितई, बाड़ेछीना, भनोली, चंपावत, हल्द्वानी समेत कई स्थानों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इससे यहां वाहनों और यात्रियों की भीड़ रहती है। धारानौला में पार्किंग स्थल नहीं है। इस कारण वाहन चालकों को जहां जगह मिलती है, वहीं सड़क किनारे और नो पार्किंग जोन तक में दोपहिया, चौपहिया वाहनों की पार्किंग होती है। कई बार तो स्थिति यह हो जाती है कि जगह न मिलने पर कुछ चालक सड़क किनारे नालियों के ऊपर भी वाहनों को खड़े कर देते हैं। दुकानों से सामान लेने के दौरान कई बार वाहन चालक वाहनों को सड़क में ही खड़ा कर देते हैं, जिससे पलभर में ही यहां जाम लग जाता है। सुबह मालवाहक ट्रकों से सब्जी, रेता, ईट, लोहा समेत किराना का सामान आता है। कई बार ट्रक चालक सब्जी और अन्य सामान सड़क किनारे उतार देते हैं। इससे भी जाम लगता है। धारानौला से सिकुड़ा तक सड़क किनारे वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। पार्किंग न होने से यहां अव्यवस्था बढ़ती जा रही है।
धारानौला में रोज जाम लग रहा है। चालक अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर देते हैं। इस परेशानी से बचने को धारानौला में पार्किंग स्थल जल्द बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- शुभम बिष्ट, धारानौला
धारानौला में सड़क किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। कई बार मालवाहक वाहन भी बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। इससे जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
- लक्ष्मण सिंह मेहरा, धारानौला
पार्किंग न होने से धारानौला क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ गई है। इसे सुधारने के लिए यातायात पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। कई बार गैराज वाले भी खराब वाहनों को ले आते हैं।
- हरीश सिंह रावत, धारानौला