{"_id":"ecc604af2006d643d07d1cc52e5d2c92","slug":"jageshwar-is-the-bai-international-mountain-cycling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर में होगी अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन बाइसाइकिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर में होगी अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन बाइसाइकिलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि जागेश्वर में गरमी के सीजन में अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन बाइसाइकिलिंग का आयोजन होगा। श्री कुंजवाल ने इसके लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पर्यटन, खेल, कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों की बैठक लेते हुए श्री कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर धाम को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव और राज्योत्सव आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
गरमी में सरकार ने यहां अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन बाइसाइकिलिंग कराने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में जिला सहकारी बैंक सहयोग करेगा। बाइसाइकिलिंग के लिए रूट चिन्हीकरण को प्रशासन और पर्यटन विभाग सर्वे करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारी को केएमवीएन और पर्यटन विभाग को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।
श्री कुंजवाल ने बताया कि जागेश्वर क्षेत्र में पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं हैं। बाइसाइकिलिंग से ईको पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, डीसीबी के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, केएमवीएन के डीके शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या आदि मौजूद थे।