फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   its not easy to travel

आसान नहीं होगा लोगों का सफर करना

Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन

 चुनाव ड्यूटी के लिए वाहनों के अधिग्रहण के कारण अब तीन दिन तक लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। मंगलवार को भी कई यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 16 फरवरी को पोलिंग पार्टियों की वापसी के बाद ही लोगों को पर्याप्त वाहन उपलब्ध हो सकेंगे। 

विज्ञापन


 छह हजार से अधिक कर्मचारियों की निर्वाचन में ड्यूटी लगी होने के कारण चुनाव आयोग के निर्देश पर आरटीओ ने रोडवेज, केएमयू के अलावा छोटे वाहनों को चुनाव ड्यूटी में जा रहे कार्मिकों को ले जाने और लाने की ड्यूटी में लगाया है। इस कारण वाहनों का टोटा पड़ गया है। हालत यह है कि लोगों को क्षेत्रों को जाने के लिए बस और टैक्सियां नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के एआरएम विजय त्रिपाठी ने बताया कि 62 उपलब्ध बसों में से निर्वाचन में 60 बसों को लगाया गया है जिसमें कुछ वाहन कर्मचारियों को पोलिंग बूथों में छोड़कर वापस आ गई हैं जबकि 16 बसें पुलिस बल को लेकर गई हुई हैं। जो अभी वापस नहीं आई हैं। इधर एआरटीओ विमल कुमार पांडे ने बताया कि चुनाव के लिए 210 बसों और 125 छोटे वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। यह व्यवस्था मतदान पार्टियों की वापसी यानी कि 16 फरवरी तक रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed