{"_id":"58ad6d4b4f1c1b8716b22f6f","slug":"italian-drama-shall-be-not-staged","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटैलियन नाटक ‘चुकाएंगे नहीं’ का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटैलियन नाटक ‘चुकाएंगे नहीं’ का मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखा हाल में मशहूर इटैलियन नाटककार दरियों फो के नाटक ‘चुकाएंगे नहीं’ नाटक का मंचन किया गया। इदादिका स्टूडियोज द्वारा दो दिवसीय इस नाटक के मंचन के पहले दिन आर्मी के जवानों और उनके परिवारों के लिए तथा दूसरे दिन नगर की आम जनता के लिए किया गया।
इदादिका स्टूडियोज की संस्थापिका सोनल जोशी द्वारा निर्देशित नाटक में व्यंग के माध्यम से बढ़ती कीमतों और महंगाई पर कटाक्ष किया गया। नाटक का चित्रांकन वैभव जोशी ने किया। जबकि कलाकारों में भूमिका, कविता आर्या, शुभम डोलिया, उमाशंकर, महेंद्र सिंह माहरा, मोहित पांडे, नीरज सिंह पांगती शामिल रहे। आयोजन में आरएन पाठक, अंकित जोशी, विक्रम जय सिंह, धीरज, सिद्धार्थ शाह ने सहयोग दिया। काफी संख्या में पहुंचे जवानों और आम लोगों ने नाटक और मंचन करने वाले कलाकारों की भरपूर सराहना की।
विज्ञापन