फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   It is necessary to facilitate CHC-PHC before the third wave: CM

तीसरी लहर से पहले सीएचसी-पीएचसी को सुविधायुक्त करना जरूरी : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to facilitate CHC-PHC before the third wave: CM
अल्मोड़ा। कोरोना के इलाज के लिए कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर और जिला प्रशासन अल्मोड़ा के सहयोग से रानीखेत में बने संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल का मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय के लिए हमें अभी से तैयार होना होगा। कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत से पहले ही हमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को मजबूत करना होगा। कहा कि जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है। दवाई के साथ-साथ कड़ाई भी करनी होगी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जिला प्रशासन और मिलिट्री के सहयोग से बने 50 बेड के कोविड अस्पताल से रानीखेत और इसके आसपास के इलाकों के कोरोना संक्रमितों के इलाज में सुविधा होगी। कहा कि वर्तमान में यहां ऑक्सीजन सुविधायुक्त 10 बेड बनाए गए हैं। जल्द ही इन बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग को और बढ़ाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को टेस्टिंग के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कोविड के लिए जनप्रतिनिधि अपने विवेकानुसार विधायक निधि का इस्तेमाल कर रहे हैं। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि बेस अस्पताल अल्मोड़ा और मेडिकल कॉलेज को जोड़कर कोविड अस्पताल बनाने से आम जनता को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के सहयोग के बिना संभव नहीं था यह अस्पताल : करन
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का सार्थक प्रयास धरातल पर नजर आ रहा है। रानीखेत विधायक करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग के बिना यह अस्पताल संभव नहीं था। डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि जनपद में कोविड केसों में कमी आने लगी है। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर आईएस सेमवाल ने कहा कि सेना के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय आर्मी कोरोना की इस जंग में सबके साथ है। कहा कि हमें इस लड़ाई को मिलकर लड़ना है और देश के हर नागरिक को इससे बचाना है।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दीप भगत, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, सीडीओ नवनीत पांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे, सीओ एमएच कर्नल वीपी माथुर, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर सुनील कटारिया, इंचार्ज कोविड केंद्र डॉ. ऋषि चौहान, डॉ. बीके गड़कोटी, सीएमएस रानीखेत डॉ. केके पांडे, तहसीलदार विवेक राजौरी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी सहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed